जबेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटंगी में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप! लाखों के निर्माण अधूरे, फिर मूल्यांकन कैसे?

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053) दमोह/जबेरा। जबेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटंगी में विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामवासियों ने पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत … Read more

बमनपुरा पंचायत में अधूरा भवन, पूरा आहरण, फिर जांच में राहत! पटेरा जनपद की जांच टीम की रिपोर्ट सवालों के घेरे में

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह) दमोह/पटेरा। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के पूर्व संसदीय क्षेत्र दमोह में पंचायतों के निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं। अब जनपद पंचायत पटेरा की ग्राम पंचायत बमनपुरा के जमुनिया में करीब 25 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का मामला जांच के … Read more

दो ट्रैक्टर पकड़कर खनिज विभाग की वाहवाही, पूरे खनन खेल पर शिकंजा कब ? सीएम हेल्पलाइन शिकायतें और आरटीआई के बावजूद असली खनन स्थलों पर निर्णायक कार्रवाई का इंतजार

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह) दमोह। जिले में अवैध उत्खनन और खनिज के अवैध परिवहन को लेकर सवाल लगातार उठते रहे हैं। इसी बीच प्रभारी जिला खनिज अधिकारी राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं। एक में रेत और दूसरी में गिट्टी का अवैध परिवहन पाए जाने की बात सामने आई है। … Read more

बारिश के बीच कुम्हारी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस बल रहा तैनात

दमोह/कुम्हारी। बारिश के बीच कुम्हारी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहा। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए आपदा मित्र एवं स्वयंसेवक शिवकुमार राठौर 190 … Read more

अलोनी में महिलाओं ने लगाए बंदूक दिखाकर धमकाने के आरोप, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

रिपोर्टर रफी सिद्दकी  पन्ना/रेपुरा। ग्राम पंचायत वन चौकी फतेहपुर, रेंज महोदर के ग्राम अलोनी में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। ग्रामीण महिलाओं ने वन विभाग से जुड़े एक व्यक्ति पर कथित तौर पर बंदूक दिखाकर धमकाने और जमीन के आसपास आने पर गोली मारने की धमकी देने … Read more

जबेरा पंचायत में जॉब कार्ड का डेटा गायब! रिकॉर्ड डिलीट हुआ या भ्रष्टाचार के निशान मिटाने की कोशिश? 783 प्रधानमंत्री आवास के बीच बड़ा सवाल—जब जॉब कार्ड का रिकॉर्ड ही गायब, तो आवास योजना का लाभ कैसे मिला?

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053) जबेरा। दमोह जिले की जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत जबेरा में मनरेगा से जुड़े जॉब कार्ड के डेटा के कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आने के बाद पंचायत व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि … Read more

अफसरी रुतबा या नियमों से परे हूटर-फ्लैशर? तहसीलदार की कार में नायब तहसीलदार, राजपत्र के प्रावधानों के बीच प्रशासन कटघरे में

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह) दमोह/पटेरा। पटेरा ब्लॉक के ग्राम कुआखेड़ा बाजी के ग्रामीणों द्वारा हटा – पटेरा मार्ग पर किए गए धरना-प्रदर्शन को शांत कराने पहुंचे प्रशासनिक अमले की सरकारी कार अब कार्रवाई से ज्यादा हूटर और बहुरंगी फ्लैशर को लेकर चर्चा में है। तहसीलदार की कार में लुहारी सेक्टर के नायब तहसीलदार द्वारका … Read more

पटेरा में चोर बेखौफ, पुलिसिंग पर लगातार सवाल! मंदिर से मकान, वार्ड-2 से वार्ड-1 और थाने से 500 मीटर दायरे में चोरी; अब ज्वेलर्स से लाखों का माल पार, कानून व्यवस्था सवालों में

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह) दमोह/पटेरा। पटेरा नगर में चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात यह हैं कि मंदिर, वाहन, सूने मकान और घरों के बाद अब ज्वेलर्स की दुकान भी चोरों के निशाने पर आ गई है। 19 सितंबर … Read more

गणेश जी के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी ‘प्रथमेश्वर’, गणेश चतुर्थी पर डिजिटल किताब का विमोचन

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह) दमोह। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जीवन और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनछुए पहलुओं पर आधारित डिजिटल किताब ‘प्रथमेश्वर’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का लेखन दमोह जिले के बांसा कलां निवासी अभिनव मुखुटी ने किया है। यह उनके द्वारा प्रकाशित दूसरी … Read more

दस साल से फरार स्थाई वारंटी को पवई पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

पन्ना/पवई। पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पवई पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी … Read more