रिपोर्टर: शानू शर्मा (6264928686)
जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर जबलपुर द्वारा 12 नवंबर को युवा संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह रैली युवाओं में राष्ट्रसेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं संकल्प जगाने का संदेश देगी।
रैली दोपहर 1 बजे कांचघर चौक से प्रारंभ होगी, जो शीतलामाई, बाई का बगीचा, जाट मोहल्ला, छोटी ओमती, बेलबाग, भरतीपुर, बड़ी ओमती, कर्मचंद चौक, मालवीय चौक, गोलबाजार, डी.एन. जैन, एचडीएफसी बैंक एवं रानीताल चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचेगी।
रैली के समापन पर भाजपा कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, उनकी जिम्मेदारियों और सामाजिक योगदान जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इस संबंध में भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। युवा संकल्प रैली का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
उन्होंने महानगर के समस्त युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



