पन्ना/पवई। पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पवई पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए थाना पवई के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी बाबू चौधरी पिता बारेलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी मेंहगुवा पिपरिया, थाना पवई को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लंबे समय से फरार वारंटी की गिरफ्तारी को पवई पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।