भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत की ऊर्जा आयाम बैठक संपन्न, किसानों की बिजली समस्याओं के समाधान पर जोर जिला स्तर पर ऊर्जा टोली गठित करने और तहसील स्तर पर ऊर्जा प्रमुख घोषित करने के निर्देश

रिपोर्टर :प्रवीण चौधरी  इंदौर। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के ऊर्जा आयाम की बैठक प्रांत कार्यालय इंदौर में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं, उनके निराकरण और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने की। … Read more

श्रीकृष्ण रूप में रास मंडल वाहन पर विराजे बड़े बालाजी महाराज, 15 दिवसीय महोत्सव का समापन चांदनी चौक में डांडिया खेलती गोपियों के बीच दिए दर्शन, मंदिर संस्थान ने पत्रकारों, प्रशासन और सहयोगियों का जताया आभार

(रिपोर्टर नितिन पंडित)

बुरहानपुर। बड़े बालाजी महाराज का 15 दिवसीय महोत्सव रविवार, 25 अक्टूबर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन मंदिर परिसर के चांदनी चौक में भगवान बालाजी महाराज रास मंडल वाहन पर श्रीकृष्ण रूप में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। डांडिया खेलती गोपियों के बीच भगवान के मनमोहक स्वरूप को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

मुख्य पुजारी मोहन बालाजीवाले एवं बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने बताया कि अंतिम दिन शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। मंदिर परिसर के बाहर स्थित चांदनी चौक में तीनों ओर से दर्शन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा स्थल भी बनाया गया, जहां भक्तों ने परिक्रमा कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते हुए प्रार्थना की।

पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों का जताया आभार

मंदिर संस्थान ने 15 दिवसीय महोत्सव के दौरान समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रमों, रथयात्रा तथा भगवान के दर्शन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया। संस्थान ने कहा कि मीडिया के सहयोग से शहर सहित दूर-दराज के श्रद्धालुओं को भगवान की यात्रा, दर्शन और विभिन्न धार्मिक आयोजनों की जानकारी लगातार मिलती रही।

प्रशासन और पुलिस के सहयोग की सराहना

महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति भी मंदिर संस्थान ने आभार व्यक्त किया। संस्थान ने स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

समितियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और भक्तों को धन्यवाद

आशीष भगत एवं मुख्य पुजारी मोहन बालाजीवाले ने महोत्सव की सफलता में योगदान देने वाली मंदिर से जुड़ी विभिन्न समितियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, सेवकों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का भी आभार माना। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, सेवा भावना और समर्पण से 15 दिवसीय महोत्सव भक्तों के लिए यादगार बना। मंदिर संस्थान ने कामना की कि भगवान बड़े बालाजी महाराज सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

पत्राचार का खेल या कार्रवाई से बचने की कोशिश? पटेरा जनपद में एमडीएम अनुबंध की जांच पर उठे सवाल पटेरा जनपद सीईओ हालधार मिश्रा की भूमिका पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, जिला पंचायत को बार-बार पत्राचार के बावजूद कार्रवाई स्पष्ट नहीं; ₹50 हजार मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग।

रिपोर्टर (अमित शर्मा 8349348053) दमोह/पटेरा। मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) से संबंधित स्व-सहायता समूह के अनुबंध का मामला अब पत्राचार और जांच प्रक्रिया को लेकर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार पाठक ने जनपद पंचायत पटेरा के सीईओ हालधार मिश्रा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत और … Read more

पटेरा जनपद में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण पर सवाल, जांच प्रतिवेदन के बाद भी शिकायतकर्ता को न्याय का इंतजार! अनुबंध नवीनीकरण से लेकर ₹50 हजार मांगने के आरोप तक उलझा मामला, शिकायतकर्ता ने पूछा—शिकायत का समाधान हुआ या सिर्फ कागजों में बंद कर दिया गया?

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053) दमोह/पटेरा। सरकारी व्यवस्था में आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर दमोह जिले की जनपद पंचायत पटेरा से जुड़े एक मामले ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) से संबंधित अनुबंध को लेकर शिकायतकर्ता दिलीप कुमार पाठक ने आरोप लगाया … Read more

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निराकरण पर सवाल: पटेरा जनपद सीईओ पर बार-बार शिकायत बंद कराने के आरोप जांच प्रतिवेदन में स्वयं सहायता समूह के अनुबंध नवीनीकरण नहीं होने का उल्लेख, फिर शिकायत बंद क्यों? शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053) दमोह/पटेरा। दमोह जिले की जनपद पंचायत पटेरा में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार पाठक ने जनपद पंचायत पटेरा के सीईओ हालदार मिश्रा सहित जिला पंचायत के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकायत को बिना संतोषजनक निराकरण के बार-बार बंद … Read more

ताप्ती नदी के सतीयारा घाट पर 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय बालाजी मेले का शुभारंभ हनुमान जी के कंधे पर विराजमान होकर घाट पहुंचेंगे भगवान बालाजी महाराज, 21 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच होगा कुंभाभिषेक और शाही स्नान

(रिपोर्टर नितिन पंडित) बुरहानपुर। शहर में बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार, 22 अक्टूबर से ताप्ती नदी के सतीयारा घाट (बालाजी घाट) पर तीन दिवसीय भव्य बालाजी मेले का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर धार्मिक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। वहीं, बुधवार, 21 अक्टूबर को नगर निगम ने भी … Read more

दमोह में कथित वसूली का खेल? बंगाली डॉक्टरों को ही क्यों बनाया जा रहा निशाना, 8 लोगों की टीम पर गंभीर आरोप! 2–3 साल से कथित तौर पर चल रहा सिलसिला! डॉक्टरों का दावा—कार में आते हैं 8 से 10 लोग, सवाल-जवाब के बाद पैसों की मांग; प्रशासन कब करेगा जांच?

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053) दमोह। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कथित अवैध वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कुछ बंगाली डॉक्टरों का दावा है कि पत्रकारिता की आड़ में लोगों का एक समूह उनके क्लीनिकों पर पहुंचकर पूछताछ करता है और कथित तौर पर पैसों की मांग करता है। डॉक्टरों के अनुसार, पैसे … Read more

*आस्था एवं आराधना का दिव्य स्थल माँ कलेही मंदिर पवई:* आस्था, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम पवई, जिला पन्ना। विंध्य पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसे मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की पवई तहसील का नाम जुबां पर जैसे ही आता है तो जेहन में आता है दिव्य शक्ति स्वरूपा मां कलेही का दिव्य दर्शन सामने आता है। वैसे तो शक्तिरुपा नारायणी के अनेक रूप हैं, दुर्गा सप्तशती में वर्णित नव देवियों में माँ कलेही सातवीं देवी मां कालरात्रि ही है। अष्ठ भुजाधारी मां के हाथों में शंख, चक्र, गदा, पदम, तलवार एवं त्रिशूल सुशोभित है। पैरों के निकट त्रिलोकीनाथ भगवान शिव हैं। उनके दाएं भाग में हनुमान जी महाराज तथा बाएं भाग में बटुक भैरव नाथ विराजमान हैं एवं हाथ में भाला लिए हुए मां भगवती महिषासुर मर्दन कर रही हैं। यह विलक्षण अद्भुत प्रतिमा लगभग साढ़े तेरह सौ वर्ष पुरानी है जिसकी स्थापना विक्रम संवत 700 में हुई थी। पवई नगर से लगभग 2 कि.मी. की दूरी पर पतने नदी के तट पर स्थित है मां कलेही मंदिर जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यूं तो यहां वर्ष भर श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहता है परन्तु वर्ष की शारदीय एवं वासंतिक (चैत्र) नवरात्र पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। ➡️*प्राचीन मेला:* चैत्र नवरात्र पर यहां विशाल मेला लगता है जिसमें दूर-दूर से व्यापारी मेले में व्यवसाय करने के लिए आते हैं। चैत्र नवरात्र में लगने वाले मेले का प्रमाण तकरीबन 500 वर्ष पुराना है। प्राचीन समय में इसी मेले के माध्यम से वर्ष भर के लिए अनाज, तेल मसाले एवं दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं की खरीद फरोख्त की जाती थी। मेले में मीना बाजार, झूले, नाटक-नोटंकी, मौत का कुंआ लोगों का विशेष आकर्षण एवं मनोरंजन का केंद्र होते हैं। ➡️*देश के सभी अंचलों से आते हैं दर्शनार्थी:* यहां सम्पूर्ण भारत के सभी अंचलों जैसे- बुंदेलखंड,बघेलखंड,मालवा निमाड़, महाकौशल आदि अंचलों से यहां श्रृद्धालु मां से मन्नत मांगने के लिए आते हैं जिसका प्रमाण आज भी सिद्ध स्थल श्री हनुमान भाटे की सीढ़ियों पर नाम एवं पता के साथ अंकित है। ➡️*जनश्रुति एवं लोक मान्यताएं:* लोक मान्यताओं के अनुसार मां शारदा देवी मैहर, मां पद्मावती देवी पन्ना एवं मां कलेही देवी पवई की प्रतिमाएं हवा में 90° अंश का कोण बनाती हैं साथ ही हवा में भी इन पवित्र स्थलों की दूरी लगभग 60 कि.मी. है। धन धान्य की परिपूर्णता और शक्ति के प्रतीक के रूप में मां कलेही की उपासना सदैव प्रचलित रही है। मां कलेही का मुखमंडल सदैव विशेष चमक विखेरता है। यह अद्वितीय पाषाण प्रतिमा भारतीय शिल्प कला का अद्भुत एवं अनूठा उदाहरण है। ➡️*अखण्ड ज्योति का विशेष महत्व:* नवरात्र के नव-दिवस मां कलेही के सम्मुख अखंड ज्योति भी इसी कामना के साथ प्रज्वलित की जाती है कि मां की साधना में कोई विघ्न बाधा न आए। ➡️*लाल चुनरी एवं श्री फल* प्राचीन समय से चली आ रही मां कलेही में श्रृद्धालुओं की आस्था का प्रमाण मंदिर परिसर के परिक्रमा में लाल चुनरी में बंधे हजारों श्रीफल हैं। यहां भक्त अपनी मुरादें लेकर आते हैं और सच्चे मन से मां की आराधना करके श्री फल को लाल चुनरी में लपेटकर बांध देते हैं और मन्नत पूरी होने पर चुनरी को खोलकर मनोकामना पूर्ण होने का शुभ संकेत देते हैं। ➡️*कन्या भोज एवं नि: शुल्क भण्डारा* नवरात्र में यहां कन्या भोज कराने वालों की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। विगत 25 वर्षों से जनसहयोग एवं नगर के युवाओं के अथक प्रयास से मां कलेही प्रांगण में नि: शुल्क कन्या भोज एवं भण्डारा का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया जाता है। ➡️*बुन्देलखण्ड की प्राचीन परम्परा जवारों का विशेष महत्व:* नवरात्र में यहां जवारों का विशेष महत्व है। एक समय तो यहां मां मैहर की शारदा देवी व पन्ना की फूला माता समेत तकरीबन डेढ़ सौ गांवों से जवारे मां कलेही धाम आते थे। भक्त अपने सर पर जवारों को रखकर ढोल मंजीरों की थाप पर देशी भगतों का गायन कर हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं जैसे – बानों और त्रिशूल के द्वारा गले को छेदना। तलवारों को हवा में लहराकर करतब बाजियां दिखाना। जवारों की यह प्राचीनतम धार्मिक परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, जिसे पुनर्जीवित करने का प्रयास हम सनातनियों को करना चाहिए। ➡️*विशेष:* मंदिर परिसर में मां कलेही दरबार के साथ-साथ मुख्य द्वार के बांयी तरफ श्री हनुमान जी महाराज की छ: रूद्री प्रतिमा स्थापित है। मंदिर परिसर में ही अति प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। ऐसा शिवलिंग भारत में अन्यत्र देखने को नहीं मिलता। विंध्य पर्वत की तलहटी में 27 फिट के बाबा कैलाशी विराजमान हैं जिनकी जटाओं से अविरल मां गंगा का प्रवाह होता है। बाबा कैलाशी का स्थान जो युवाओं को अनायास ही अपने ओर आकर्षित करता है। ➡️पुरातत्व विभाग की उपेक्षा का शिकार मंदिर और आस-पास के क्षेत्रों में फैली पुरातत्व महत्व की चंदेलकालीन मूर्तियों के अवशेष हैं जिन्हें सहजने एवं संवारने की आवश्यकता है। ➡️मंदिर परिसर एवं आसपास के धार्मिक स्थलों में स्थापित प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करती हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार यहां 27 फीट ऊंची शिव प्रतिमा भी विशेष आकर्षण का केंद्र है। धार्मिक आस्था के साथ प्राकृतिक वातावरण इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाता है। ➡️*पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल:* माँ कलेही मंदिर धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं वाला स्थल है। यहां के प्राकृतिक दृश्य, विंध्य पर्वत श्रृंखला, हरियाली और पतने नदी की अविरल जलधारा पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। मंदिर परिसर को बेहतर सुविधाओं से विकसित करने और ऐतिहासिक व धार्मिक विरासत के संरक्षण पर ध्यान दिया जाए, तो क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। माँ कलेही मंदिर पवई की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता का ऐसा संगम है, जिसे संरक्षित और विकसित करना क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

Read more

पोल खोल: विजयसागर पंचायत में 15 लाख की पुलिया पर सवाल! ₹13.89 लाख खर्च, फिर भी निर्माण अधूरा होने का आरोप

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348083)    विजयसागर पंचायत में 15 लाख की पुलिया पर सवाल! ₹13.89 लाख खर्च, फिर भी निर्माण अधूरा होने का आरोप घर बैठे मूल्यांकन या कागजों में विकास? इंजीनियर राजकरण वर्मा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार! दमोह/जबेरा।  जबेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों  विजय सागर में विकास … Read more

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053) ग्राम पंचायत मुडारी में ₹23 लाख की सीसी रोड पर सवाल, ₹13.95 लाख के भुगतान के बाद भी सड़क गायब होने का आरोप! सरकारी खजाने से निकली लाखों की रकम, फिर निर्माण कहां? मुडारी पंचायत के मामले में जांच हुई तो खुल सकता है भुगतान और निर्माण का पूरा हिसाब! दमोह/जबेरा। … Read more