भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत की ऊर्जा आयाम बैठक संपन्न, किसानों की बिजली समस्याओं के समाधान पर जोर जिला स्तर पर ऊर्जा टोली गठित करने और तहसील स्तर पर ऊर्जा प्रमुख घोषित करने के निर्देश

SHARE:

रिपोर्टर :प्रवीण चौधरी 
इंदौर। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के ऊर्जा आयाम की बैठक प्रांत कार्यालय इंदौर में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं, उनके निराकरण और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने की।
बैठक में प्रांत बिजली आयाम प्रमुख दयाराम पाटीदार ने किसानों को 5 रुपये में बिजली कनेक्शन देने की मांग और संगठन के प्रयासों का विषय रखा। वहीं, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी ने कहा कि किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करना आवश्यक है, ताकि समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके।
प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी जिला प्रमुखों को अपने-अपने जिलों में ऊर्जा टोली गठित करने और तहसील स्तर पर ऊर्जा प्रमुख घोषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री के साथ समन्वय बनाकर किसानों की प्रमुख बिजली समस्याओं को चिन्हित करने तथा उनके समाधान के लिए मांगपत्र तैयार कर अधीक्षण यंत्री को सौंपने की बात कही।
बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में किसानों को बिजली आपूर्ति, कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठनात्मक समन्वय और अधिकारियों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाए।
ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में प्रांत कोषाध्यक्ष शांतिलाल शर्मा, आगर से रामसिंह शक्तावत, देवास-कन्नौद से नर्मदा प्रसाद मीणा, इंदौर से कल्याण सिंह ठाकुर एवं रामेश्वर सोलंकी, धार से शांतिलाल पाटीदार एवं यशवंत मुकाती, मनावर से नारायणसिंह पाटीदार, झाबुआ से बरदीचंद पाटीदार, बड़वानी से अंकित मालवीया एवं भगवान पटेल, खरगोन से मंगत भाई मुलिया और ब्रह्मपुर से कैलाश वागे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीकृष्ण रूप में रास मंडल वाहन पर विराजे बड़े बालाजी महाराज, 15 दिवसीय महोत्सव का समापन चांदनी चौक में डांडिया खेलती गोपियों के बीच दिए दर्शन, मंदिर संस्थान ने पत्रकारों, प्रशासन और सहयोगियों का जताया आभार

पत्राचार का खेल या कार्रवाई से बचने की कोशिश? पटेरा जनपद में एमडीएम अनुबंध की जांच पर उठे सवाल पटेरा जनपद सीईओ हालधार मिश्रा की भूमिका पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, जिला पंचायत को बार-बार पत्राचार के बावजूद कार्रवाई स्पष्ट नहीं; ₹50 हजार मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग।

पटेरा जनपद में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण पर सवाल, जांच प्रतिवेदन के बाद भी शिकायतकर्ता को न्याय का इंतजार! अनुबंध नवीनीकरण से लेकर ₹50 हजार मांगने के आरोप तक उलझा मामला, शिकायतकर्ता ने पूछा—शिकायत का समाधान हुआ या सिर्फ कागजों में बंद कर दिया गया?

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निराकरण पर सवाल: पटेरा जनपद सीईओ पर बार-बार शिकायत बंद कराने के आरोप जांच प्रतिवेदन में स्वयं सहायता समूह के अनुबंध नवीनीकरण नहीं होने का उल्लेख, फिर शिकायत बंद क्यों? शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की