बालाघाट नक्सल अभियान में निभाई अहम भूमिका, हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह को मिला डीजीपी का प्रशंसा पत्र

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह)
दमोह/हटा। नक्सल विरोधी अभियानों में विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावी भूमिका निभाने और उल्लेखनीय योगदान के लिए हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। यह प्रशंसा पत्र पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की ओर से भेजा गया है। प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि बालाघाट जोन अंतर्गत वर्ष 2025-26 में हॉक फोर्स में पदस्थापना के दौरान कृष्णपाल सिंह ने नक्सल विरोधी अभियानों में कठिन परिस्थितियों के बावजूद सक्रिय सहभागिता निभाई। उनके प्रभावी योगदान को प्रदेश को नक्सल समस्या से मुक्त कराने की दिशा में प्रशंसनीय भूमिका बताया गया है।
कर्तव्यनिष्ठा और दक्षता को सराहा
डीजीपी की ओर से भेजे गए पत्र में कृष्णपाल सिंह की व्यावसायिक दक्षता एवं कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। बालाघाट जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए मिला यह प्रशंसा पत्र पुलिस अधिकारी के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यक्षमता का सम्मान माना जा रहा है। हटा में पदस्थापना के बाद इस उपलब्धि को लेकर पुलिस महकमे में भी उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई