आदिवासी बहनों के बीच कान्हू राजा का रक्षाबंधन राखी के रिश्ते से दिया सामाजिक एकता, सम्मान और भाईचारे का संदेश

SHARE:

पवई। रक्षाबंधन के अवसर पर पवई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता कृष्ण पाल सिंह ‘कान्हू राजा’ महगवां ने आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचकर समरस रक्षाबंधन मनाया। कार्यक्रम में आदिवासी बहनों ने कान्हू राजा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता मजबूत किया।
राखी बंधवाने के बाद कान्हू राजा ने बहनों का आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आपसी सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया गया।
🔥 कार्यक्रम में दिखी आत्मीयता
आदिवासी बहनों के बीच पहुंचकर कान्हू राजा ने उनके साथ समय बिताया और उनकी भावनाओं को सुना। रक्षाबंधन के इस आयोजन को सामाजिक दूरी मिटाकर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की पहल के रूप में देखा गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में करोड़ों के आहरण पर सवाल डेलनखेड़ा में स्कूल मरम्मत के नाम पर 6.35 लाख का कथित खेल? काम अधूरा, राशि आहरित—निजी संबंधियों की भूमिका के आरोपों ने बढ़ाई सियासी हलचल