रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053)
पटेरा। पटेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भारतला में लाखों रुपये की राशि के कथित अनियमित आहरण का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामले में तत्कालीन सचिव गोविंद अवस्थी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन संबंधित राशि की रिकवरी हुई है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत भारतला में पदस्थ रहे तत्कालीन सचिव गोविंद अवस्थी पर पंचायत की लाखों रुपये की राशि के कथित रूप से अनियमित आहरण के आरोप लगे थे। मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सामने आई थी। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि यदि वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्रवाई हुई है तो संबंधित राशि की वसूली कब हुई और कितनी राशि जमा कराई गई।
मामले को लेकर राजनीतिक संरक्षण के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि विधायक उमा देवी खटीक के प्रतिनिधि भारत पटेल के संरक्षण में कथित रूप से पूरा खेल चलता रहा और राशि के बंदरबांट के आरोप भी सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वहीं, जनपद पंचायत पटेरा के सीईओ हालदार मिश्रा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।



