दमोह के युवा पत्रकार प्रवेश विश्वकर्मा को मिलेगा ‘राहवीर सम्मान’

SHARE:

कलेक्टर ने एसपी को भेजा प्रस्ताव — मानवीय साहस की चमकी मिसाल 

दमोह जिले में मानवता और जिम्मेदारी का दुर्लभ उदाहरण पेश करने वाले युवा पत्रकार प्रवेश विश्वकर्मा को अब ‘राहवीर (गुड सेमरिटन) सम्मान’ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

 

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक म.व.लि./2025/4030 के अनुसार कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

 

मामला 14 सितंबर 2025 का है, जब ग्राम कांटी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गुड्डी विश्वकर्मा सड़क किनारे तड़प रही थीं। सूचना मिलते ही पत्रकार प्रवेश विश्वकर्मा बिना देर किए मौके पर पहुँचे और तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें हटा सिविल अस्पताल पहुँचाया।

‘गोल्डन आवर’ में मिली इस मदद ने घायल की जान बचा ली।

 

भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन की नई गाइडलाइन के तहत सड़क दुर्घटना में समय पर मदद करने वाले नागरिक को ‘राहवीर’ सम्मान दिया जाता है, ताकि समाज में मानवता और तत्परता की भावना को बढ़ावा मिल सके।

 

दमोह प्रशासन की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि—

 

“ऐसे सम्मान युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और समाज में समय पर मदद की संस्कृति और मजबूत होगी।”

Leave a Comment