ट्रांसफार्मर संकट से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो सड़क पर उतरेगा जनसैलाब

SHARE:

रिपोर्ट: संजय सेन (हटा संवाददाता)
दमोह/हटा। जिले के हटा ब्लॉक अंतर्गत बंधा गांव में बिजली संकट गहराने से ग्रामीणों का सब्र अब टूटने लगा है। हरिजन मोहल्ले का ट्रांसफार्मर महीनों पहले विभाग द्वारा उठा लिया गया, लेकिन उसकी जगह अब तक नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया गया। यही नहीं, गांव के अन्य ट्रांसफार्मर भी लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को लगातार अंधेरे और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे बार-बार अपनी समस्या अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले हैं। मौजूदा हालात यह है कि आधे से ज्यादा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पूरा गांव सड़कों पर उतरकर चक्काजाम और बड़े आंदोलन की राह पकड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

डेलनखेड़ा में मनरेगा पर बड़ा सवाल: बिना काम के भुगतान, कागजों में खड़ी हो गईं ‘खाखरियां’! करोड़ों के कामों पर उठे गंभीर सवाल, मौके पर काम नदारद फिर भी मूल्यांकन और भुगतान कैसे? उपयंत्री-एसडीओ की भूमिका पर ग्रामीणों ने उठाई उंगली

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में करोड़ों के आहरण पर सवाल डेलनखेड़ा में स्कूल मरम्मत के नाम पर 6.35 लाख का कथित खेल? काम अधूरा, राशि आहरित—निजी संबंधियों की भूमिका के आरोपों ने बढ़ाई सियासी हलचल