गुरु नानक देव जी की पालकी शोभायात्रा का ताप्ती सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत, सेवा और भाईचारे का दिया संदेश

SHARE:

 रिपोर्ट: नितिन पंडित 
बुरहानपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की पालकी शोभायात्रा का ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर द्वारा फव्वारा चौक स्थित चित्राश्री जलेबी सेंटर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पालकी का स्वागत कर गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
पालकी शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खैराती बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंची। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से मानवता, प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
स्वागत कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सरिता भगत, सचिव धर्मेंद्र सोनी, कविता चौहान, सुभाष चौधरी, संजय चिते, डॉ. युसुफ खान, अताउल्लाह खान, विनय पुनीवाला, विजय राठौड़, राजीक अंसारी, अजय राठौर, रियाज उला हक अंसारी, विवेक हकीम, राजेश भगत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

युवा संकल्प रैली के जरिए युवाओं में राष्ट्रसेवा का संकल्प जगाएगा भाजयुमो 12 नवंबर को कांचघर चौक से निकलेगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय में होगा युवा संवाद कार्यक्रम