रिपोर्ट: नितिन पंडित
बुरहानपुर। जिले के बहुचर्चित कार हादसे में असमय निधन हुए खकनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्व. अजय महाजन को कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संगठनात्मक योगदान और व्यक्तित्व को याद किया। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सरिता भगत के आयोजन में ज्ञानवर्धनी सभा के अंतर्गत श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. अजय महाजन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि स्व. अजय महाजन जमीन से जुड़े, सरल स्वभाव के और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा रखने वाले नेता थे। कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार और कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
वहीं पूर्व विधायक शेरा भैया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजय महाजन का असमय निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जाना संगठन के लिए एक बड़ी कमी है।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. अजय महाजन का सहज व्यक्तित्व, मिलनसार व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। कम उम्र में उनका इस तरह दुनिया से विदा हो जाना सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
कार्यक्रम में अशोक पाटिल, कैलाश यावतकर, किशोर महाजन, इदरीश खान, संतोष साल्वे, पार्षद अजय बालापुरकर, पार्षद विनोद मोरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेश्वर ठाकुर, यशवंत चौकसे, राजकुमार बच्छवानी, रियाज उल हक अंसारी, योगेश महाजन, विजय राठौर, डॉ. यूसुफ खान, अत्ताउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Author: Khabar Madhya Pradesh 24x7 News
Views: 0



