गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए उठेगी बुलंद आवाज, 4 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे गौ भक्त, हटा में अभियान को लेकर बैठक संपन्न 

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह)
दमोह/हटा। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ संरक्षण के लिए केंद्रीय स्तर पर कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत नगर हटा की सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 4 दिसंबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाले गौ सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ‘भोपाल चलो’ के आह्वान के साथ अधिक से अधिक गौ भक्तों और गौ प्रेमियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना और देशभर में गौ संरक्षण सुनिश्चित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। साधु-संतों एवं उपस्थित गौ प्रेमियों ने 4 दिसंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
देशभर में होगा संकीर्तन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 दिसंबर को देशभर के गौ प्रेमी दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक विश्व मंत्र ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का सामूहिक संकीर्तन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे अपने-अपने राज्यों में मुख्य सचिव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। प्रार्थना पत्र के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई जाएगी।
अटल पथ भोपाल में होगा मुख्य आयोजन
गौ सम्मान दिवस का मुख्य कार्यक्रम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अटल पथ पर आयोजित किया जाएगा। अभियान से जुड़े लोगों द्वारा देशभर के गौ भक्तों से इस आयोजन में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया जा रहा है। हटा में आयोजित बैठक में साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गौ प्रेमी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और भोपाल में प्रस्तावित आयोजन के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

युवा संकल्प रैली के जरिए युवाओं में राष्ट्रसेवा का संकल्प जगाएगा भाजयुमो 12 नवंबर को कांचघर चौक से निकलेगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय में होगा युवा संवाद कार्यक्रम