शाहपुर तहसील ईकाई द्वारा होली मिलन समारोह ग्राम चिल्लारा प्राचीन दार्शनिक स्थल,जो कि आराध्य देव श्री शिवशंभू जी का पवित्र स्थान बादलखोरा के नाम से प्रसिद्ध है, यहां ऐसी मान्यता जुड़ी है कि इस विशाल जंगल में अति विशिष्टतम,प्रभावकारी, गुणकारी जड़ी बूटियों का भंडार है,
इस दार्शनिक स्थल की महिमा इतनी मनोरम और रम्य है कि वहां जाने वाले व्यक्ति को अपने मनोरम दृश्य से आकर्षित करती हैं, दोनों पहाड़ों के बीच से बहती हुई नदी, और उसके ऊपरी हिस्से से बहने वाला झरना अपने आप में अपनी पहचान के रूप में
अपना परिचय दे रहा है , यू कहे तो इस वर्ष का होली मिलन समारोह शिवजी के दर्शन के साथ साथ एक आशीर्वाद के रूप में अपनी यूनियन के सभी साथियों के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभान्वित होने वाला प्रसाद का स्वरूप है,
सभी साथियों पत्रकार द्वारा उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया प्राचीनतम शिवजी के आशीर्वाद प्राप्त कर के होली मिलन एवं ईद मिलन समारोह में यूनियन के समस्त सदस्य एवम् पदाधिकारी ग्राम चिल्लारा में 22 तारीख को रविवार को अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रवीण पाटिल ने कहा कि अपनी युनिय बुरहानपुर जिले में पत्रकारों के हित में काम कर रही है प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा जी यूनियन के लिए रात दिन कार्य कर रहे हैं जिला उपाध्यक्ष रमाकांत मोरे खकनार तहसील अध्यक्ष गणेश महाजन शाहपुर तहसील अध्यक्ष नितिन पंडित एवं उपअध्यक्ष चेतराम राठौर द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया




