“नशे से दूरी- है जरूरी” अभियान के तहत रनेह पुलिस द्वारा स्कूल में चलाया जनजागरुकता अभियान

SHARE:

शरद गर्ग  ब्यूरो दमोह। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “नशे से दूरी- है जरूरी” अभियान के तहत रनेह थाना क्षेत्र में दिनांक 17 जुलाई 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह में “नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान के तहत एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन एवं उनके स्टाफ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया तथा छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई एवं जन संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त छात्र छात्राएं के साथ विद्यालय स्टॉफ सम्मिलित रहा। संवाद के दौरान थाना प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नशे के खिलाफ अभियान में सहभागिता देने तथा नशे से अपने परिवार रिश्तेदारों को जागरूक करने हेतु समझाइए दी गई, विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया और साइबर अपराध तथा मोटर व्हीकल एक्ट की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक केवल नारायण मिश्रा, आरक्षक बृजेंद्र ठाकुर एवं श्रीराम प्रजापति ने भी सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ प्रदान कीं। विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे जीवन उपयोगी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखकर एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज की ओर प्रेरित करना रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

डेलनखेड़ा में मनरेगा पर बड़ा सवाल: बिना काम के भुगतान, कागजों में खड़ी हो गईं ‘खाखरियां’! करोड़ों के कामों पर उठे गंभीर सवाल, मौके पर काम नदारद फिर भी मूल्यांकन और भुगतान कैसे? उपयंत्री-एसडीओ की भूमिका पर ग्रामीणों ने उठाई उंगली

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में करोड़ों के आहरण पर सवाल डेलनखेड़ा में स्कूल मरम्मत के नाम पर 6.35 लाख का कथित खेल? काम अधूरा, राशि आहरित—निजी संबंधियों की भूमिका के आरोपों ने बढ़ाई सियासी हलचल