यूरिया खाद की किल्लत से गुस्साए किसान, केसली मंडी के पास चक्का जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग (ब्यूरो) सागर। केसली मंडी प्रांगण के सामने आज सुबह किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में चक्का जाम कर दिया, जिससे केसली–सागर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। अचानक हुए इस जाम से स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालयीन कर्मियों तथा राहगीरों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा। केसली मंडी प्रांगण के पास आज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। यूरिया खाद की भारी किल्लत और फसल-मंडी भुगतान में देरी को लेकर किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वालों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह व उनकी टीम ने धरने में शामिल होकर किसानों का समर्थन किया। सत्यपाल सिंह ने कहा, “किसानों की समस्याएँ सुनना और हल निकालना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, हम इस आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे।” स्थानीय पुलिस नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।

Leave a Comment