रिपोर्ट शरद गर्ग (ब्यूरो दमोह)। ज़िले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में, एसडीओपी हटा श्री प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उनि. बृजेश पाण्डेय एवं उनकी टीम की सतर्कता के चलते एक गांजा तस्कर को रंगेहाथ दबोचा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पटेरिया स्थित रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर 8 जुलाई 2025 की संध्या को दबिश देकर आरोपी चंदन धल, निवासी जुजुमुरा, जिला सम्बलपुर (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 55.590 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹11 लाख बताई गई है।
यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें कुम्हारी पुलिस की टीम ने सराहनीय कार्य किया। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में उनि. बृजेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गोविंद सिंह, प्र.आर. सुरेन्द्र, राजेश कुमार, बलवंत लोधी, रमाकांत साहू, आशीष कुमार, रामबहादुर, सै. प्रीतम सिंह, साइबर सेल से प्र.आर. राकेश अठ्या, मयंक, तथा गठित विशेष टीम के सदस्य प्र.आर. अजित, सूर्यकांत एवं संजय पाठक की अहम भूमिका रही। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दमोह पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और सक्रिय है।




