ताप्ती सेवा समिति की कोर कमेटी गठित, पांच सदस्यों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

SHARE:

 रिपोर्टर: नीतिन पंडित (+91 70001 72050)
बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर की महत्वपूर्ण बैठक में समिति के कार्यों को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। इसमें विजय राठौर, राजकुमार वाच्छानी, डॉ. यूसुफ खान, राजेश अग्रवाल एवं धर्मेंद्र सोनी को कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया।
बैठक के दौरान समाजसेवी धन्नालाल दलाल का समिति की ओर से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने अपने जीवन का प्रेरणादायी प्रसंग साझा करते हुए बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व उनके भाई की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में पलंग उपलब्ध नहीं हो पाया था। इस कठिन परिस्थिति में उन्होंने स्वयं पलंग खरीदकर जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी बताया कि अपने भाई की जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी एक किडनी तक दान कर दी थी। उनका सेवाभाव और समर्पण उपस्थित सदस्यों के लिए प्रेरणा का विषय बना।
इसी क्रम में समिति के सक्रिय सदस्य इकबाल अंसारी का भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग, समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सरिता भगत, ज्योति सोनी, उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, विनय पुनीवाला, पुनीत साकले, रियाज उल हक अंसारी, अजय राठौर, राजिक हुसैन अंसारी, जैकी चड्ढा, विवेक हकीम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में समिति के आगामी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों को नई गति देने तथा सामूहिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कोर कमेटी के गठन को समिति की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

युवा संकल्प रैली के जरिए युवाओं में राष्ट्रसेवा का संकल्प जगाएगा भाजयुमो 12 नवंबर को कांचघर चौक से निकलेगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय में होगा युवा संवाद कार्यक्रम