पन्ना = शनिवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षेत्रीय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी अंकित पटेल, निवासी मुराछ को पन्ना जिले का युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष (कुर्मी क्षेत्रीय महासभा) मनोनीत किया गया।
बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से 31 अक्टूबर को ग्राम मुराछ में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मूर्ति स्थापना की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर समाजजनों से सुझाव लिए गए।
इसके साथ ही गुजरात से आ रही “सरदार पटेल एकता यात्रा” के 29 मार्च को पन्ना जिले में प्रवेश को लेकर स्वागत एवं सत्कार की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में प्रेरणा का वातावरण बने।




