छतरपुर में हंगामा: भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पर पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप, 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

SHARE:

(संपादक अमित शर्मा 8349348053)
छतरपुर। जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़कर अभद्रता की। हैरानी की बात यह है कि घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न कोई एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी तरह की ठोस कार्रवाई सामने आई है।
क्या सत्ता का असर भारी?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और पुलिसकर्मी के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया। सवाल यह उठता है कि यदि यही हरकत कोई आम नागरिक करता, तो क्या पुलिस इतनी चुप रहती? क्या राजनीतिक रसूख कानून से ऊपर है?
पुलिस की खामोशी पर सवाल
घटना के बाद से पुलिस महकमे की चुप्पी और भी ज्यादा सवाल खड़े कर रही है। न तो आधिकारिक बयान जारी हुआ, न ही कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी गई। क्या यह देरी किसी दबाव का संकेत है?
जनता में आक्रोश
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। आम नागरिकों का कहना है कि यदि कानून सबके लिए बराबर है तो फिर 24 घंटे बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कदम कब उठाया जाएगा?

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई