जनता के बीच रहकर बदला सिस्टम : दमोह में कलेक्टर सुधीर कोचर बने भरोसे की पहचान

SHARE:

रिपोर्ट – अमित शर्मा (दमोह)
दमोह जिले की कमान संभालते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन केवल कार्यालयों और फाइलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। अपनी सक्रिय, पारदर्शी और संवेदनशील कार्यशैली से उन्होंने जिले के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार किया है। आज दमोह में बदलाव केवल दिखाई ही नहीं दे रहा, बल्कि जनता उसे महसूस भी कर रही है। कलेक्टर कोचर की सबसे बड़ी पहचान उनकी लगातार फील्ड में मौजूदगी और त्वरित निर्णय क्षमता है। ग्रामीण अंचलों का निरीक्षण हो, विकास कार्यों की समीक्षा हो या आपदा एवं संकट की घड़ी—वे स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और तत्काल सुधार के निर्देश देते हैं। यही वजह है कि प्रशासनिक अमला भी अब अधिक जवाबदेह और सक्रिय नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद, शिकायतों पर त्वरित संज्ञान और स्पष्ट दिशा-निर्देश उनकी कार्यशैली को और प्रभावी बनाते हैं। जनता की समस्याओं को सुनने और समझने का उनका तरीका यह साबित करता है कि वे केवल अधिकारी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील प्रशासक हैं। हाल ही में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्टर कोचर विकासखंड दमोह की ग्राम पंचायत अधरोटा के ग्राम नयागांव पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने रात्रि में ही चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया और प्रत्येक आवेदन की मौके पर सुनवाई कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस पहल ने ग्रामीणों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।
स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, विकास कार्यों की सतत निगरानी, भ्रष्टाचार पर सख्ती और जनभागीदारी को प्रोत्साहन—इन सभी मोर्चों पर कलेक्टर कोचर की सक्रियता दमोह के लिए एक प्रेरणादायक प्रशासनिक मॉडल बनकर उभर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने की उनकी प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि वे कागजी कार्यवाही से आगे बढ़कर वास्तविक बदलाव में विश्वास रखते हैं।
इसी समर्पण और कर्मठता का परिणाम है कि आज जिलेवासी खुले शब्दों में कह रहे हैं, “कलेक्टर हो तो कोचर साहब जैसे”
कुल मिलाकर, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की सक्रिय, जवाबदेह और मानवीय कार्यशैली दमोह में प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत सेतु बनती जा रही है, जो जिले के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत कर रही है।

Leave a Comment