रनेह विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हटा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल

SHARE:

 

दमोह जिले के हटा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हटा विधायक उमा देवी खटीक रहीं, जिनका विद्यालय स्टाफ ने तिलक व पुष्पमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती व कन्याओं का पूजन कर पुष्पवर्षा की।

विधायक खटीक ने सेवानिवृत्त शिक्षकों आर.पी. बड़ोनिया, अवध बिहारी चौबे सहित अन्य गुरुओं को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने गुरु की महिमा, शिक्षा का महत्व और गुरुकुल परंपरा पर प्रकाश डाला।

प्रभारी प्राचार्य अरविंद राजोरिया ने कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में असामाजिक तत्वों की नो एंट्री के लिए पुलिस से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन, प्रधान आरक्षक के.एल. मिश्रा, आरक्षक श्रीराम प्रजापति सहित विद्यालय स्टाफ एवं कई सेवानिवृत्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment