साइबर ठगों की बड़ी साजिश ! दमोह कलेक्टर के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट – वियतनाम नंबर से भेजे जा रहे मैसेज, प्रशासन अलर्ट

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह)
दमोह। जिले में साइबर ठगों की दुस्साहसिक करतूत ने प्रशासन को चौका दिया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट तैयार किया गया है, जिससे अब वियतनाम के अंतरराष्ट्रीय नंबर से संदेश भेजे जा रहे हैं। यह मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर सुधीर कोचर ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए नागरिकों से अपील की है, कि “ऐसी किसी भी फर्जी आईडी से आने वाले संदेशों पर विश्वास न करें, किसी प्रकार की बातचीत या लेन-देन न करें, यह साइबर फ्रॉड का प्रयास है।” उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर साइबर पुलिस और ई-गवर्नेंस विभाग को सूचित कर दिया गया है, जो अब इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से आगाह किया है, कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है, इसलिए ऐसे नंबरों से आने वाले मैसेज को तुरंत इग्नोर करें और सावधान रहे और अफवाहों से बचे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई