स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह एमएलबी स्कूल हटा में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल… 25 लाख रूपये बाउंड्रीवाल और देवरी हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की

SHARE:

दमोह/हटा। शिक्षक ही आपको ज्ञान देने का काम करते हैं, माता-पिता और शिक्षक की आज्ञा पालन करने वाला छात्र सफल होता है। आज खुशी का अवसर भी है और चुनौती भी है, सरकार नई शिक्षा नीति पर काम कर रही है, 2018 में यह नीति लागू हुई जिसका सबसे पहले क्रियान्वयन में मप्र की भूमिका थी,जिस दिन सारे देश मे लागू होगी उस दिन सभी स्कूल और पाठ्यक्रम एक जैसे होंगे, एक जैसी शिक्षा होगी। इस आशय के विचार प्रदेश के स्कूल शिक्षा परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने हटा के एमएलबी स्कूल में आयोजित शिक्षक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में व्यक्त किये़। उन्होंने कहा ,सिर्फ स्थानीय राज्यो की भाषा अलग हो सकती लेकिन मूल पाठ्यक्रम पूरे देश मे एक जेसा होगा। आने वाले समय में कोई स्कूल भवन विहीन नही रहेगा, कोई जर्जर भवन नही रहेगा।
पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने अपने सम्बोधन में मंत्री श्री सिंह के हटा आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक के लिए शुभकामनाएं दी। मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
हटा विधायक उमादेवी खटीक ने स्कूल में आडिटोरियम ,बाउण्ड्री बाल, विषय बार शिक्षकों की पदस्थापना की मांग रखी। जिस पर मंत्री सिंह ने मंच से 25 लाख रूपये बाउंड्रीवाल और देवरी हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप के हटा पहुंचने पर उपकाशी हटा की परंपरा अनुसार जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। एम एल बी स्कूल प्रवेश द्वार पर रंगोली, कलश और ढोल नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर छात्र-छात्राओं ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, राज्यमंत्री लखन पटेल, डॉ रामकृष्ण कुसमारिया, हटा विधायक उमादेवी खटीक और दमोह विधायक जयंत मलैया और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया,NCC और केडेस कोर ग्रुप में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को सलामी दी।    
कार्यक्रम में एम एल बी स्कूल हटा के शिक्षक प्रकाश खटीक को सेवानिवृत्त सम्मान कर उनके कार्यकाल को स्मरण कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। स्कूल छात्रा ने मंत्री उदय प्रताप सिंह को उनका स्क्रैच भेंट किया।

Leave a Comment