एसडीओ की मौजूदगी में सरपंच का बवाल, पत्रकारों से अभद्रता, FIR की धमकी, हटा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनकुइया का मामला

SHARE:

दमोह/हटा। हटा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनकुइया में मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब एसडीओ अमर सिंह की मीडिया से हो रही बातचीत के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच वेदराम अहिरवाल ने मीडियाकर्मियों से अभद्रता कर दी। जानकारी के अनुसार, एसडीओ अमर सिंह किसी जांच के सिलसिले में ग्राम पंचायत पहुंचे थे। जांच के बाद जब मीडिया ने योजनाओं और कार्यों की स्थिति के बारे में बयान लेना चाहा, तो सरपंच वेदराम अहिरवाल ने मौके पर ही अपनी नाराज़गी जताते हुए बाइट में अड़चन डालते हुए, पत्रकारों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरपंच ने न सिर्फ पत्रकारों की पहचान पर सवाल उठाया बल्कि आईडी कार्ड दिखाए जाने के बाद भी उन्हें “फर्जी पत्रकार” कहकर अपमानित किया और FIR दर्ज कराने की धमकी दी। इससे मौके पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों में रोष फैल गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरपंच वेदराम अहिरवाल स्पष्ट रूप से मीडियाकर्मियों से अभद्रता और एफआईआर की धमकी देते नजर आ रहे रहे, वही गजब बात यह रही है, कि जब इस संबंध में सरपंच वेदराम अहिरवाल से बात की गई, तो सरपंच साहब वीडियो का खंडन करते हुए, मामले को झूठा बता रहे है।
बताया जा रहा है कि पंचायत के निर्माण कार्यों के संबंध में आर.ई.एस एसडीओ जांच के संबंध में पंचायत गए हुए थे, जांच के बाद जनजागरण न्यूज रिपोर्टर प्रवेश विश्वकर्मा और अखण्ड चक्र संवाददाता जितेंद्र विश्वकर्मा ने एसडीओ से बाइट लेना चाही, लेकिन सरपंच साहब को यह रास नहीं आया और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ही हंगामा खड़ा कर दिया, जो कि अब जनचर्चा का विषय बना हुआ है। पत्रकारों ने इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। वही सूत्रो से खबर है, कि इस संबंध में दोनों मीडियाकर्मी जल्द ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरपंच पर वैद्यानिक कार्यवाही की मांग कर सकते है।
इनका कहना है –
पंचायत का मामला है, वही जाने, मैं इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता – अमर सिंह (एसडीओ आर.ई.एस जनपद हटा)

Leave a Comment