कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती सेवा समिति ने की मां ताप्ती की भव्य महाआरती, दीपदान कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

SHARE:

रिपोर्टर: नितिन पंडित (+91 70001 72050)
बुरहानपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ताप्ती सेवा समिति द्वारा ताप्ती घाट पर भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां ताप्ती की आराधना के लिए घाट पर पहुंचे।
संध्याकाल में आयोजित महाआरती में महिलाओं ने आरती की थाल सजाकर विधि-विधान से मां ताप्ती की आराधना की। वहीं श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर और तालियों के साथ भजन-कीर्तन में सहभागिता की। दीपों की रोशनी, मंदिरों की घंटियों की गूंज और आरती के मधुर स्वर से पूरा घाट परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ताप्ती नदी में स्नान एवं दीपदान कर परिवार की सुख–शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही ताप्ती घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। धार्मिक आयोजन ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई