युवा संकल्प रैली के जरिए युवाओं में राष्ट्रसेवा का संकल्प जगाएगा भाजयुमो 12 नवंबर को कांचघर चौक से निकलेगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय में होगा युवा संवाद कार्यक्रम

SHARE:

रिपोर्टर: शानू शर्मा (6264928686)
जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर जबलपुर द्वारा 12 नवंबर को युवा संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह रैली युवाओं में राष्ट्रसेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं संकल्प जगाने का संदेश देगी।
रैली दोपहर 1 बजे कांचघर चौक से प्रारंभ होगी, जो शीतलामाई, बाई का बगीचा, जाट मोहल्ला, छोटी ओमती, बेलबाग, भरतीपुर, बड़ी ओमती, कर्मचंद चौक, मालवीय चौक, गोलबाजार, डी.एन. जैन, एचडीएफसी बैंक एवं रानीताल चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचेगी।
रैली के समापन पर भाजपा कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, उनकी जिम्मेदारियों और सामाजिक योगदान जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इस संबंध में भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। युवा संकल्प रैली का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
उन्होंने महानगर के समस्त युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

युवा संकल्प रैली के जरिए युवाओं में राष्ट्रसेवा का संकल्प जगाएगा भाजयुमो 12 नवंबर को कांचघर चौक से निकलेगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय में होगा युवा संवाद कार्यक्रम

कटंगी पंचायत में भ्रष्टाचार का कथित खेल! 12 लाख से ज्यादा की राशि निकली, सड़क अधूरी; मंडल अध्यक्ष पर ग्रामीणों का सीधा हमला मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के करीबी भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह लोधी की भूमिका पर उठे सवाल | कटंगी से परसई तक निर्माण कार्यों की जांच की मांग, संपत्ति की जांच कराने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा