बारिश के बीच कुम्हारी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस बल रहा तैनात

SHARE:

दमोह/कुम्हारी। बारिश के बीच कुम्हारी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहा। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
श्रद्धालुओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए आपदा मित्र एवं स्वयंसेवक शिवकुमार राठौर 190 भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित विसर्जन में सहायता प्रदान की।
बताया गया कि शिवकुमार राठौर वर्ष 2023 से लगातार आपदा संबंधी कार्यों में स्वयंसेवक के रूप में सहयोग करते आ रहे हैं। बिना किसी स्वार्थ के आपदा और जरूरत के समय लोगों की मदद के लिए आगे रहने वाले शिवकुमार राठौर ने गणेश विसर्जन के दौरान भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जबेरा पंचायत में जॉब कार्ड का डेटा गायब! रिकॉर्ड डिलीट हुआ या भ्रष्टाचार के निशान मिटाने की कोशिश? 783 प्रधानमंत्री आवास के बीच बड़ा सवाल—जब जॉब कार्ड का रिकॉर्ड ही गायब, तो आवास योजना का लाभ कैसे मिला?