40 हजार लिए, मकान नहीं बनाया? आवास योजना के नाम पर धनगांव में गंभीर आरोप

SHARE:

रिपोर्टर अमित शर्मा (8349348053)
हितग्राही का आरोप—सरपंच पति ने पैसे लिए, दो माह बाद भी नहीं शुरू हुआ आवास निर्माण
कुम्हारी। गरीब को पक्का मकान देने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना अब ग्राम पंचायत धनगांव में सवालों के घेरे में है। एक हितग्राही ने सरपंच पति पर आवास निर्माण कराने के नाम पर ₹40 हजार रुपए लेने और करीब दो माह बाद भी मकान का निर्माण न कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
हितग्राही गुड्डा चक्रवर्ती का आरोप है कि सरपंच पति जहर सिंह यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण कराने के नाम पर उससे ₹40 हजार रुपए लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आवास निर्माण का काम लंबे समय तक शुरू नहीं कराया गया।
पीड़ित का कहना है कि वह अपने ही मकान के लिए जिम्मेदार लोगों के चक्कर काटता रहा और कई बार निर्माण शुरू कराने की मांग की, लेकिन उसे लगातार आश्वासन ही मिलता रहा। जब सुन नहीं हुई तो परेशान हितग्राही ने आखिरकार थाना कुम्हारी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद जागे जिम्मेदार?
मामले की शिकायत थाने पहुंचने के बाद कथित तौर पर हितग्राही को दो दिन के भीतर आवास निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हितग्राही ने पहले कई बार गुहार लगाई थी, तब निर्माण क्यों नहीं कराया गया? शिकायत के बाद ही दो दिन में काम शुरू कराने की बात क्यों कही जा रही है?
सवालों के घेरे में ₹40 हजार
आखिर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से कथित तौर पर ₹40 हजार रुपए किस आधार पर लिए गए? यदि पैसे आवास निर्माण के लिए लिए गए थे, तो दो माह तक मकान अधूरा क्यों पड़ा रहा? गरीब हितग्राही को अपने ही पक्के मकान के लिए थाने की चौखट तक क्यों जाना पड़ा?
अब प्रशासन को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाना चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई