जून में आरटीओ का बड़ा एक्शन: 1,528 वाहनों पर कार्रवाई, 59 लाख रुपये के चालान

SHARE:

जबलपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जबलपुर संभागीय परिवहन सड़क सुरक्षा दल ने जून माह में अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए 1,528 वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने करीब 59 लाख रुपये के चालान बनाए।
अभियान में 26 वाहन बिना वैध परमिट, 17 ओवरलोड, 61 वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक माल, 37 चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस, 40 वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUCC), 86 बिना सीट बेल्ट और 159 वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के संचालित पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सबसे अधिक 324 वाहन चालक मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाते मिले, जबकि 2 वाहन बिना बीमा और 2 बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के पाए गए। सभी मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन, कर चोरी और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर ने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment