सागर। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 14वें स्थापना दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में विशाल रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा शुक्ला ने कहा कि पार्टी राष्ट्रसेवा, नशामुक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने की पार्टी की मांग का प्रभाव अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस विशाल जनसभा और रैली में दमोह जिले से भगवती मानव कल्याण संगठन हटा ब्लॉक अध्यक्ष शालकराम पटेल, जिला संगठन मंत्री रतिराम सरवैया, ज्ञानेश साहू, दीपक गर्ग, मानक रजक, मेघराज पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महासचिव तुलसी नामदेव, हरिराम रजक सम्मिलित हुए।



