सिहोरा-पान उमरिया क्षेत्र में खुलेआम सज रहे जुआ फड़, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

SHARE:

(रिपोर्टर अमितशर्मा 8349348053)
जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी और ढीमापुर समेत पान उमरिया थाना क्षेत्र के मगेली, गाड़ा और खलरी गांव इन दिनों कथित तौर पर जुए के बड़े अड्डों में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांवों में खुलेआम जुआ फड़ संचालित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि धर्मेंद्र उर्फ लालू गुप्ता निवासी पान उमरिया, अकबर मंसूरी निवासी खितौला, किल्लू उर्फ निजाम निवासी पनागर और राकेश गुप्ता समेत कई लोग मिलकर बड़े स्तर पर जुआ फड़ चला रहे हैं। आरोप है कि बाहरी खिलाड़ियों को बुलाकर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है, जिससे गांवों का माहौल बिगड़ता जा रहा है और युवाओं पर भी गलत असर पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन लोगों पर पहले से धारा 151 के तहत कार्रवाई दर्ज बताई जा रही है, वही आरोपी खुलेआम सक्रिय कैसे हैं? सूत्रों के मुताबिक खितौला थाना में कार्रवाई के बाद कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जुआ गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई