रिपोर्ट – मोनू पाठक (मडियादो)
दमोह/मडियादो – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडियादो , कांटी ओर रजपुरा में शासन द्वारा क्रमशः तीन- तीन लेब कक्ष स्वीकृत किए गए है जिनका निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दमोह द्वारा कराया जाएगा । डेढ़ करोड़ की लागत से स्वीकृत इन कक्षों का भूमि पूजन विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हटा विधायक उमादेवी खटीक द्वारा किया गया। सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांटी ओर उसके बाद मडियादो ओर रजपुरा में जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक उमादेवी खटीक विद्यालय पहुंची ओर भूमि पूजन किया। विधायक के आगमन पर मडियादो विद्यालय की छात्रों द्वारा स्वागत वंदना गाई गई। विधायक द्वारा संबोधन में कहा गया कि सरकार द्वारा छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मिले इस यह सतत प्रयास जारी है। इसी क्रम में विद्यालय मडियादो , कांटी ओर रजपुरा में क्रमशः 19 लाख 66 हजार प्रति कक्ष के हिसाब से भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की लैब संचलन हेतु तीन तीन कक्ष बनाए जाने है। इन लेब कक्ष निर्माण के बाद अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी जिससे छात्रों अच्छी शिक्षण व्यवस्था मिले। इस दौरान जनपद अध्यक्ष हटा गंगाराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मडियादो कमलेश चौदह, बसंत अग्रवाल, विष्णु सोनी, अंशुल छिरोलिया ,कैलाश अग्रवाल, देवेंद्र तिवारी, संतोष अग्रवाल,प्रकाश गुप्ता केदार राजपाली सहित बीईओ विदोलया , बीआरसी एमएल अहिरवार, संकुल प्राचार्य रवि शंकर दुबे सहित शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


