अजय लोधी के प्रयास से बटका मोहल्ला को 75 साल बाद मिली सीसी रोड की सौगात

SHARE:

रिपोर्ट – अमित शर्मा (दमोह)
दमोह/तेंदूखेड़ा। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगुवामाल के बटका मोहल्ला में आजादी के 75 साल बाद पहली बार सीसी रोड निर्माण की सौगात मिली है। यह कार्य जनप्रतिनिधि अजय लोधी के प्रयासों से संभव हो पाया है। लंबे समय से सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। ग्रामीणों द्वारा कई बार मांग किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। अजय लोधी द्वारा लगातार प्रयास कर इस सड़क निर्माण को स्वीकृति दिलाई गई, जिसके बाद अब सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। इससे बटका मोहल्ला के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई