ग्राम बारी में ग्रामीणों ने सुनी ‘मन की बात’, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

SHARE:

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बारी में प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बूथ क्रमांक 62 पर आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक ‘मन की बात’ सुनी। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बॉबी राजा गठेवरा, महामंत्री माधव मिश्रा, परिवहन प्रकोष्ठ संयोजक अशोक गोस्वामी, पूर्व सरपंच अरविंद सिंह मिश्रा, मुहूर कुशवाह सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों पर चर्चा भी की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे जनता से संवाद करते हैं, जिससे आम लोगों की समस्याओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच मिलता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई