प्रज्ञापीठ तेवरईया में 28 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन, वेद मंत्रों के साथ कलश स्थापना व अक्षत पूजन संपन्न

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह)
दमोह/हटा। हटा तहसील के समीपस्थ ग्राम तेवरईया स्थित गायत्री माता मंदिर में विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत वेद मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना एवं अक्षत पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। हिंदू समाज में एकजुटता, आत्मीयता, समरसता एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से यह विशाल हिंदू सम्मेलन दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रज्ञापीठ तेवरईया में आयोजित किया जाएगा। पिपरिया मंडल के पालक बृजेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के लिए ग्राम तेवरईया, देवरा जामशा, अबदा, भुनगुंआ, पिपरिया, भैंसा एवं मजगुंआ के सभी ग्रामवासियों को बाइक रैली के माध्यम से घर-घर अक्षत पहुंचाकर आमंत्रित किया जाएगा।

सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अभियान टोली का भी गठन किया गया, जो विभिन्न ग्रामों में जाकर लोगों को सम्मेलन से जोड़ने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में प्रज्ञापीठ के सह प्रबंधक दुर्गा प्रसाद पटेल, पूर्व सरपंच मथरा पटेल, सहसंयोजक देवकी पटेल, अरविंद, सूरज, जगदीश, दीनदयाल, संतोष, कमलेश पटेल, लक्ष्मण सिंह लोधी, भरत सिंह लोधी, घनश्याम दाहिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर संयोजक नारायण सिंह पटेल एवं गायत्री परिवार के दिनेश दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई