तेंदूखेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी बीपीएल कार्ड घोटाले में दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट : शरद गर्ग (दमोह)
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में तेंदूखेड़ा पुलिस ने फर्जी राशन कार्ड (बीपीएल कार्ड) घोटाले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला शासन को चूना लगाने और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से राशन सामग्री हासिल करने से जुड़ा हुआ है। दिनांक 25 सितंबर 2025 को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनीष बागरी द्वारा थाना तेंदूखेड़ा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि धन्नू पाल एवं उसके साथियों द्वारा फर्जी बीपीएल कार्ड बनवाकर शासन से अनुचित लाभ लिया जा रहा है। शिकायत पर थाना तेंदूखेड़ा में अपराध क्रमांक 389/25 धारा 318(4), 336, 338(3), 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों धन्नू पाल (45 वर्ष), निवासी ग्राम सहजपुर एवं यशवंत घोषी (27 वर्ष), निवासी ग्राम रामादेही को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने फर्जी बीपीएल कार्ड बनवाने की बात स्वीकार करते हुए अन्य लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रआर. बृजेश तिवारी, प्रआर. शालिम खान, प्रआर. चालक याशीन खान, आर. रणधीर सिंह, आर. नीरज नामदेव, आर. गोपाल एवं आर. कुंवर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment