रनेह थाना पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन, विजेताओं को मिली नकद पुरस्कार राशि

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह)
दमोह/हटा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन के नेतृत्व में रनेह थाना पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। थाना परिसर से ग्राम बरबसपुरा तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी दौड़ आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और समस्त पुलिस स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में आरक्षक श्रीराम प्रजापति ने प्रथम स्थान, आरक्षक हर्ष पटेल ने द्वितीय स्थान तथा ग्रामीण प्रदीप राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को थाना प्रभारी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जो थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन द्वारा स्वयं रखी गई थी। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस अवसर पर पुलिस कर्मियों और नागरिकों ने एकजुट होकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

Leave a Comment