रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह)
दमोह। विश्व रेबीज दिवस (28 सितंबर) के अवसर पर दमोह एनिमल केयर क्लिनिक द्वारा मानस भवन में नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों और पशुपालकों को रेबीज संक्रमण की गंभीरता, उसके बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूक करना था।
शिविर में कुल 83 पशुओं का टीकाकरण किया गया, जिनमें 48 कुत्ते, 32 बिल्लियाँ और 3 बकरियाँ शामिल थीं। साथ ही सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व क्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गोविंद प्रसाद चौधरी ने किया। इस अवसर पर पशु प्रेमी प्रांशुल पारोचे ने कहा कि “टीकाकरण ही रेबीज संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। हमारा उद्देश्य पशुओं के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकेंद्र पटेल (लकी भैया) उपस्थित रहे। साथ ही कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया। इनमें सिविल सर्जन पशुपालन डॉ. एस. के. अग्रवाल, डॉ. महेंद्र पटेल, डॉ. अंजना चौधरी, डॉ. रूपेश पटेल, श्री अजय साहू सहित शहर के कई पशुप्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। गौरतलब है कि विश्व रेबीज दिवस हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है, ताकि रेबीज की रोकथाम और नियंत्रण के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाई जा सके।





