जबलपुर जिले के सिहोरा मूंग खरीदी केंद्र में खुली लूट…सोसायटी द्वारा किसानों से ₹100 प्रति क्विंटल की अवैध वसूली, पैसे लेनदेन का वीडियो हो रहा वायरल

SHARE:

सिहोरा (जबलपुर)। श्रीराम वेयरहाउस, पहरेवा जुनवानी स्थित मूंग खरीदी केंद्र पर सहकारी समिति के कर्मचारी किसानों से खुलेआम ₹100 प्रति क्विंटल की अवैध वसूली कर रहे हैं। समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने पहुंचे किसानों से बिना किसी रसीद के जबरन यह राशि वसूली जा रही है। किसान जब इसका विरोध करते हैं तो उन्हें मूंग तौलने से मना कर दिया जाता है या वापस भेजने की धमकी दी जाती है,
जिसका वीडियो भी सोशल किसानों का कहना है कि एक ओर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी केंद्रों पर ही किसान ठगे जा रहे हैं। यह सीधे-सीधे सरकारी योजनाओं का मजाक और किसानों के साथ आर्थिक शोषण है। किसानों ने बताया कि पहले से ही लागत और महंगाई की मार से जूझ रहे हैं, ऊपर से यह जबरन वसूली उनकी कमर तोड़ रही है। यह भ्रष्टाचार नहीं बल्कि लूट है, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।किसानों की मांग है कि–तत्काल उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए, वसूली गई राशि वापस मिले और खरीदी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व निगरानी दल तैनात किए जाएं।

Leave a Comment