हाथ ठेले से बनाए आशियाने को लगी आग, गैस लीकेज से राख हुआ गरीब का सपना, पीड़ित परिजनों ने शासन प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

SHARE:

(रिपोर्ट उदय सिंह लोधी)
दमोह। जिले के रनेह थाना अंतर्गत स्टैंड मोहल्ला निवासी पप्पू अहिरवार के घर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से भीषण आग लग गई, जिससे उनका मेहनत से बनाया गया घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पीड़ित पप्पू अहिरवार रोज़ी-रोटी के लिए हाथ ठेला चलाते हैं और वर्षों की मेहनत से इस आशियाने को खड़ा किया था। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर का पूरा सामान जल गया। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने में मदद की। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और पीड़ित लगातार रो-रो कर अपने जले हुए आशियाने को देख रहा है। पप्पू अहिरवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपने परिवार को छत दे सके। स्थानीय लोगों और ने भी शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई