आपदा में सेवा की मिसाल: अतिथि शिक्षक ने जुलाई माह का वेतन किया समर्पित, जिलेवासी कर रहे सराहना

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग, दमोह। जब आपदा मानवता की परीक्षा लेती है, तब कुछ लोग मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है, दमोह जिले के ग्राम अथरौटा निवासी एवं शासकीय हाईस्कूल अभाना में पदस्थ अतिथि शिक्षक सतीष त्रिपाठी ने इंसानियत और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जुलाई माह का संपूर्ण वेतन बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की मदद हेतु स्वेच्छा से समर्पित किया । लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है, वहीं श्री त्रिपाठी ने भी समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए यह सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कलेक्टर के लिए आवेदन में लिखा है कि आपके नेतृत्व में प्रशासन ने सामान्य स्थिति लाने के लिए प्रयास कर रहा है, जिसका साक्षी दमोह जिला आजीवन रहेगा, मेरी विनम्र अपील है, कि मेरे जुलाई माह के मानदेय को छोटे से सहयोग के रूप में लेने की कृपा करे, इसके लिए मैं यथोचित कार्यवाही के लिए तैयार हूं। इस प्रेरणादायक पहल की जिलेवासियों द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है, और लोग इसे मानवीय मूल्यों की सच्ची अभिव्यक्ति मान रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

डेलनखेड़ा में मनरेगा पर बड़ा सवाल: बिना काम के भुगतान, कागजों में खड़ी हो गईं ‘खाखरियां’! करोड़ों के कामों पर उठे गंभीर सवाल, मौके पर काम नदारद फिर भी मूल्यांकन और भुगतान कैसे? उपयंत्री-एसडीओ की भूमिका पर ग्रामीणों ने उठाई उंगली

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में करोड़ों के आहरण पर सवाल डेलनखेड़ा में स्कूल मरम्मत के नाम पर 6.35 लाख का कथित खेल? काम अधूरा, राशि आहरित—निजी संबंधियों की भूमिका के आरोपों ने बढ़ाई सियासी हलचल