पहले छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, अब खेत में मिला बड़े भाई का शव – गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना प्रदर्शन 

SHARE:

दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा गांव में हत्याओं की कड़ी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बीते 18 सितंबर को छोटे भाई देवेंद्र लोधी की गोली मारकर हत्या की गई थी और अब 9 दिन बाद शुक्रवार शाम उसके बड़े भाई दशरथ लोधी का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर परिजन शव लेकर बमनपुरा गांव पहुंच गए और दमोह पटेरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण भी प्रदर्शन में शामिल हुए। परिजनों ने आरोप लगाया कि देवेंद्र की हत्या के आरोपी मोती लोधी के बेटे गनपत, मोहित और उमेश ने ही दशरथ की हत्या की है। साथ ही आरोप लगाया गया कि पटेरा पुलिस ने पहली वारदात में सख्ती से कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपियों के हौसले बढ़ गए और दूसरी हत्या हो गई। परिजनों की मांग रही कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और पटेरा टीआई सरोज सिंह को निलंबित किया जाए। सूचना पर हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन और एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
डिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया।
20 वर्षों से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को रनेह थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार…
थाना रनेह पुलिस ने 20 वर्षों से फरार चल रहे बलात्कार के वारंटी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी रनेह उपनिरीक्षक चंदन सिंह निरंजन एवं उनकी टीम ने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुलुवा उर्फ मूलचंद पिता गज्जु अहिरवार उम्र 50 वर्ष निवासी बिलाखुर्द थाना रनेह को दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना रनेह में अपराध क्रमांक 84/95 धारा 376 ताहि. पंजीबद्ध था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. चंदन सिंह निरंजन के साथ सउनि. मुफीस अहमद खान, प्रआर. 72 शिवराज सिंह, प्रआर. 332 केवलनारायण मिश्रा, आर. 33 श्रीराम प्रजापति, आर. 123 सौरभ साहू एवं मआर. 826 दीपिका की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment