प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाडे कार्यक्रम का शुभारंभ, शास. उच्च. माध्य. विद्यालय रनेह में पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

SHARE:

शरद गर्ग,  जिला ब्यूरो चीफ दमोह
दमोह/हटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह परिसर में सोमवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर हरियाली की सौगात दी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रनेह मनीष तंतुवाय, ग्राम पंचायत रनेह के सरपंच कन्हैयालाल आदिवासी, विद्यालय प्राचार्य अरविंद राजोरिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाकर सभी को हरियाली अपनाने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
पौधारोपण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करेंगे। बच्चों का यह उत्साह देखकर अतिथियों ने उनकी सराहना की और कहा कि यही नई पीढ़ी आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की असली धरोहर बनेगी।
सेवा पखवाड़ा का मूल संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य अरविंद राजोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जन्मदिवस को सेवा और समाज के कार्यों से जोड़कर नई परंपरा स्थापित की है। इसी क्रम में यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर न केवल पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया, बल्कि समाज को यह प्रेरणा भी दी गई कि विशेष अवसरों को सिर्फ उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़ा जाए।
हरियाली से जुड़ा जनजागरण
पौधारोपण के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले वर्षों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे।
निबंध एवं समाचार लेखन प्रतियोगिता
इस अवसर पर विकसित भारत की थीम के तहत विद्यालय में निबंध एवं समाचार लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Comment