कलेक्टर – एसपी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क हादसे में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

रिपोर्ट – शरद गर्ग (दमोह)
दमोह। जिले के सिंग्रामपुर जंगल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सागर से दमोह होते हुए जबलपुर की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार दो बच्चे और उनके माता-पिता को चोटें आईं। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति प्रदेश के राजपाल के भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण के उपरांत दमोह वापस हो रहे थे। उन्होंने अपने वाहन रोककर घायलों की मदद की और उन्हें पुलिस वाहन से जबेरा अस्पताल भिजवाया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी भी उनके साथ थीं और उन्होंने घायलों का प्राथमिक उपचार सुनिश्चित किया।
प्रशासन की तत्परता
कलेक्टर और एसपी की तत्परता और मानवीयता की वजह से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। यह प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। जबेरा अस्पताल के सीबीएमओ डॉ. डीके राय ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है और उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Comment