व्यापारियों की हठधर्मी से ठप पड़ी केला नीलामी, किसानों में उबाल

SHARE:

बुरहानपुर

जिले के केला किसानों का सब्र अब टूटने की कगार पर है। मंडी बोर्ड में पिछले दो दिनों से व्यापारियों द्वारा नीलामी से किनारा करने के कारण जिलेभर के किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार शाम भारतीय किसान संघ और केला उत्पादक संगठनों की संयुक्त बैठक में सैकड़ों किसान फूट पड़ा गुस्सा लेकर एकजुट हुए।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने दो टूक कहा कि 15 सितंबर को संघ ने केले से जुड़े पाँच प्रमुख मुद्दों पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इनमें से तीन पर मंडी सचिव ने तुरंत आदेश जारी किए थे, जिसकी संघ ने सराहना की थी। लेकिन व्यापारियों ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर नीलामी का बहिष्कार शुरू कर दिया।

महाजन ने कड़ा आरोप लगाते हुए कहा – “यह व्यापारियों की मनमानी है, जिससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुँच रहे हैं। मंडी में लहलहाती फसल सड़ने की कगार पर है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।”

Leave a Comment